औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर समेत 10 बाइक बरामद Dibiyapur, औरैया:-
जनपद में अपराध रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अर्पणा गौतम द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन द्वारा जनपद में अंतरराज्यीय वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। औरैया पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रकाश, उप निरीक्षक मुलेंद्र सिंह व स्वाट टीम के समन्वय से मुखबिर की सूचना पर शातिर मोटरसाइकिल चोरों का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर चोर जीत सिंह उर्फ कन्हैया पुत्र अशोक दोहरे निवासी दोना की मड़ैया थाना अछल्दा जनपद औरैया को बीती रात श्री केशव दर्शन वाटिका फफूद रोड के पास से चोरी की मोटरसाइकिल व पार्टस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की व इसके 2 साथी अवनीश उर्फ दोहरे पुत्र छोटेलाल एवं विकास पुत्र गोरेलाल फरार होने में कामयाब रहे।
![]() |
| Chorgadi aur paath ke sath police pakdate hue |
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पकड़े गए चोर जीत सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल का कारीगर है उसके दोनों साथी विकास व अवनीश मोटर साइकिल चोरी करने में माहिर हैं । चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट, चेचिस नंबर आदि में बदलाव कर देते हैं। जिससे उनकी असली पहचान छुप जाए और कोई पहचान ना हो सके। औरैया पुलिस द्वारा उक्त चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Nice work of police
जवाब देंहटाएंAURAIYA police is best
हटाएंArena gautam ji also best