इटावा से चलती हुई ट्रेन में महिला के ऊपर फेंका तेजाब( Acid attak)

औरैया। इटावा जिले के लोअन्ना चौराहा मोहल्ला निवासी पीड़िता पूजा 35 वर्ष पत्नी उदयराज ने बताया कि उसका मायका फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दशहरा में है। 

उसके भाई अनुज डीलर है। गांव निवासी दबंगों ने जबरन राशन न देने पर उसके भाई को गलत फंसा दिया। जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। एक माह से उसका भाई जेल में है। 

वह अपनी ससुराल इटावा से अपने मायके दशहरा आती जाती हैं। जहां अक्सर दबंग उसे गांव आने पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले ही दबंगों ने उसे गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

 जिस पर उसने तत्काल थाना पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भी दिया था पर पुलिस ने उसके शिकायती पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस की अनदेखी के चलते दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। 

गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे वह इंटरसिटी ट्रेन से इटावा से पाता जाने के लिए बैठी थी। जहां अछल्दा में विरोधी दबंग उसी डिब्बे में घुस आए। जहां दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज की जिस पर डिब्बे में मौजूद एक-दो यात्रियों ने दबंगों का विरोध भी किया। इसी बीच ट्रेन पाता की तरफ चल दी। 

तभी दबंगों ने मौका पाकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि तभी उसका सीट की तरफ घूमना हुआ। जिससे तेजाब उसकी साड़ी पर पीछे कमर के नीचे हिस्से पर गिर गया। इससे उसके पैर के पीछे की तरफ झुलस गए। 

पीड़िता का आरोप है कि यदि पुलिस उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज यह घटना उसके साथ न होती। कहा कि गनीमत यह है कि आज एसिड उसके चेहरे पर गिरने से बच गया। यदि पुलिस इसी तरह से लापरवाही करती रही तो एक दिन दबंग उसके चेहरे को भी खराब कर सकते हैं। 

पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। है। क्या कहते हैं जिम्मेदार--- पीड़िता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही घटना की हकीकत को भी पता किया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अपर्णा गौतम एसपी।

Shani raj chaudhary

Hello this is Shani Raj Chaudhary, I am a resident of Auraiya district and I am a software and website developer. I am also a News Publishers In Uttar Pradesh. If You Want to Publish your Articles On My Website contact No +916386865954 facebook twitter youtube instagram external-link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने