यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद यमुना पुल बना सेल्फी पॉइंट:-
![]() |
| Selfie lete Hue Gramin |
यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद यमुना पुल बना सेल्फी पॉइंट, पुल पर मौजूद पुलिसकर्मी बने मूकदर्शक, सेल्फी के चक्कर मे किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा, लोग रेलिंग से लटक कर ले रहे सेल्फी, दे रहे बड़े हादसे को दावत सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला।
- जल संसाधन मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचाई जा रही है मदद
- बाढ़ से कोई भी जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई - कैबिनेट मंत्री*
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर किया जाए राहत कार्य -
जल शक्ति विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियन्त्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने बताया कि यमुना नदी में जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 5 मीटर ऊपर है। जिस कारण औरैया तहसील की 05 एवं अजीतमल तहसील की 09 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी पहुच चुका है। प्रशासन की सक्रियता के कारण कोई भी जनहानि एवं पशु हानि नही हुई। 10 बाढ़ चौकियों के माध्यम से राहत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए 02 स्टीमर व 68 नाव लगाई गई है। प्रशासन द्वारा लोगों को राशन किट पहुंचाया जा रहा है। लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि लोगों को और अधिक से अधिक राहत कैसे पहुंचायी जाये, इसके लिए आज अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना बनाई गई है। सरकार बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्याक्ति के साथ पूरी मजबूती से खडी है। किसी को भी कोई भी समस्या नही होने दी जायेगी। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव सहित सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।_
