जिला ब्यूरो रिपोर्ट उन्नाव उन्नाव 03 सितम्बर 2021 जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
इस योजनान्तर्गत अधिकतम रुपये 25.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना
लागत का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान की सुविधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तपोषित इकाईयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिये जाने का प्राविधान है।
उन्होंने बताया इस योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन ही अनुमन्य है तथा कोई भी
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की ऑफिशियल वेबसाइट
जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है तथा वेबसाइट पर योजना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना हेतु इच्छुक उद्यमी / लाभार्थी से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी हेतु जनपद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उन्नाव से सम्पर्क भी कर सकते हैं।
