भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव Bidhuna AURAIYA

 News adda of up / संवाददाता औरैया

बिधूना, औरैया। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू के निर्देशन पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में तहसील स्तरीय पदयात्रा निकाल कर कांग्रेसियों द्वारा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की आलोचना की गई। कांग्रेस पार्टी की इस पदयात्रा के शुभारंभ पर बिधूना करने के बड़े चौराहे पर स्थित अमर शहीद सरदार भगत की प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा माल्यार्पण करने के साथ भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ब्रिटिश शासन काल की याद दिला रही है। अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। इस सरकार में समाज का हर वर्ग


दुःखी है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से आम जनमानस प्रभावित है। लूट हत्या अपहरण खासकर महिला उत्पीड़न चरम पर है, वही सबसे ज्यादा दुःखी किसान है, लेकिन सरकार किसानों मजदूरों को किसान निधि व खाद्यान्न वितरण के नाम पर छलावा कर गुमराह कर रही है। इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह देश की आजादी की लड़ाई में सत्याग्रह पैदल यात्रा निकालकर अंग्रेजों को देश से कांग्रेस पार्टी मौजूदा भाजपा सरकार को देश की गद्दी से उतारने के लिए यह पैदल यात्राएं समेत विभिन्न आंदोलन चला रही


है। यह कांग्रेस की पदयात्रा अमर शहीद भगत सिंह चौराहे से शुरू होकर फीडर रोड, अछल्दा रोड , मेन रोड, नदी तिराहे रामगढ़ , रोड, बेला बाईपास होते हुए अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संपन्न हुई। कांग्रेस पार्टी की इस पदयात्रा में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सेंगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष भदौरिया, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप द्विवेदी माधव, नवाब सिंह कठेरिया नसीम खान, कुलदीप द्विवेदी सीटू, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, प्रेम प्रकाश, जसकरन सिंह सेंगर भगाया था। उसी तरह जनहित में, दया किशन शर्मा, सदरे टेलर, पप्पू जालिया, पिंटू दोहरे भूरे अली आदि प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shani raj chaudhary

Hello this is Shani Raj Chaudhary, I am a resident of Auraiya district and I am a software and website developer. I am also a News Publishers In Uttar Pradesh. If You Want to Publish your Articles On My Website contact No +916386865954 facebook twitter youtube instagram external-link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने