साइबर पुलिस औरैया ने आनलाइन ठगी के लगभग ₹1,00,000 वापस कराये(Cyber ​​Police Auraiya got back around ₹ 1,00,000 for online fraud)

 साइबर पुलिस औरैया ने आनलाइन ठगी के लगभग ₹1,00,000 वापस कराये

साइबर पुलिस औरैया ने आनलाइन ठगी के लगभग ₹1,00,000 वापस कराये(Cyber ​​Police Auraiya got back around ₹ 1,00,000 for online fraud)
Cyber Crime Of AURAIYA 


पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशन में साइबर क्राइम के प्रति बढ़ते अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल औरैया द्वारा  विगत माह में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ठगी के माध्यम से निकाले गये पैसे लगभग एक लाख(*₹1,00,000*) रूपये वापस कराये गये तथा बढ़ते साइबर अपराध के रोकथाम हेतु साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया ( फेसबुक-Cyber Crime Spauraiya व ट्विटर @AuraiyaCyber) के माध्यम से लोगो को नियमित रूप से होने वाले साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यदि आपके साथ कोई साइबर अपराध घटित होता है तो तत्काल साइबर सेल औरैया मो0न0- 7839864119 पर संपर्क करें।


  1. साइबर पुलिस औरैया द्वारा जनता से अपील

  • अगर आपके पास कोइ फोन करके यह कहता है कि वह ट्रेजरी कार्यालय से बोल रहा है और आपके पेंन्सन रूकने/जन्म/मृत्यु  प्रमाण पत्र जमा करने KYC अपडेट कराने के नाम पर कोइ एप डाउनलोड करने जैसे क्युकसपोर्ट/एनीडेस्क/टीमव्यूवर या एटीएम डिटेल/आधार डिटेल पूछता है तो कृपया सतर्क हो जाये आपके साथ धोखा हो सकता है।
    साइबर पुलिस औरैया ने आनलाइन ठगी के लगभग ₹1,00,000 वापस कराये(Cyber ​​Police Auraiya got back around ₹ 1,00,000 for online fraud)
    Cyber Attacks in AURAIYA 

  •  फेसबुक/व्हाट्सएप या आपके द्वारा प्रयोग किये जा रहे फोन पे/गूगल पे/पेटियम के नोटिफिकेशन में कोई लिंक या रिक्यूवेस्ट मनी का नोटिफिकेशन आता है तो उस पर कभी भी क्लिक ना करें।
  • आगर आपका कोई पहचान वाला बनकर आपके खाते में पैसे भेजने की बात कहता है तो सावधान हो जाये व आपके खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाल सकता है।
  • आपके फोन पर आये ओ0टी0पी0 को किसी  भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें ।
  • कस्‍टमर केयर और हेल्‍पलाइन नंबर को संबंधित संगठन या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही तलाशें। कस्‍टमर केयर नंबर प्रदान करने वाले विज्ञापन या अन्य प्‍लेटफॉर्म जैसे गूगल आदि फर्जी हो सकते हैं।

Shani raj chaudhary

Hello this is Shani Raj Chaudhary, I am a resident of Auraiya district and I am a software and website developer. I am also a News Publishers In Uttar Pradesh. If You Want to Publish your Articles On My Website contact No +916386865954 facebook twitter youtube instagram external-link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने