भाजपा के मंत्री की लोगों से अपील- चिकन, मटन और मछली से अधिक बीफ खाएं(BJP minister's appeal to the people - eat more beef than chicken, mutton and fish)

 भाजपा के मंत्री की लोगों से अपील- चिकन, मटन और मछली से अधिक बीफ खाएं:-

Meghalay government ( Bhartiy janta party)

मेघालय सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई ने राज्य के लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए कहा और इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ है। पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शुलई ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है।


सनबोर शुलई ने पत्रकारों से कहा कि मैं लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता हूं, यह धारणा कि भाजपा गोवध पर प्रतिबंध लगाएगी, यह दूर हो जाएगी। पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने यह भी आश्वासन दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात करेंगे कि पड़ोसी राज्य में नए अधिनियम से मेघालय में मवेशियों का परिवहन बाधित न हो।

Shani raj chaudhary

Hello this is Shani Raj Chaudhary, I am a resident of Auraiya district and I am a software and website developer. I am also a News Publishers In Uttar Pradesh. If You Want to Publish your Articles On My Website contact No +916386865954 facebook twitter youtube instagram external-link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने