सब्जी व्यापारी की हत्या के 15000 ईनामिया वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
News adda of up
![]() |
| New Asda of up AURAIYA news |
अयाना/ औरैया जनपद औरैया के थाना अयाना पुलिस ने सब्जी व्यापारी की हत्या के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार । दिनांक 14/06/ 2021 को अज्ञात लोगों द्वारा सब्जी व्यापारी की हत्या करने के संबंध में थाना अयाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 71/21 धारा 302/120 बी आईपीसी व 3(2)5 एससी० एसटी० एक्ट में अभियोग पंजीकृत था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया अर्पणा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल द्वारा टीम गठित कर उक्त मामले में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शीघ्रता से खुलासा करने का निर्देश दिया जिस के संबंध में अयाना पुलिस ने तीन अज्ञात अभियुक्त गणों में से दिनांक 17/06/2021 को दो अभियुक्त रवि कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतम बुद्ध नगर व श्रीमती संतोषी पत्नी स्वर्गीय सुखपाल निवासी पूर्वा अंतौंल थाना अयाना जनपद औरैया को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है किंतु एक अभियुक्त लगातार फरार होने पर जनपद औरैया पुलिस अधीक्षक ने 15000 का इनाम घोषित कर दिया था जिसके चलते आज दिनांक 03/08/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर अयाना पुलिस टीम द्वारा दीपाली होटल थाना क्षेत्र अयाना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार अभियुक्त नितिन भाटी पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र भाटी निवासी ग्राम आजमपुर गढ़ी (बिलासपुर) थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह थाना अयाना, उपनिरीक्षक मोहम्मद रईस , उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल रोहित कुमार ने उक्त 15000 के इनामिया वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
