सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित ग्रामीणों के साथ की बैठक:-
NEWS ADDA OF UP
दिबियापुर/ औरैया ग्राम दहगांव में एलडीएम. डीके. सिंह एवं शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बूढा दाना ने ग्रामीणों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक बैठक की जिसमें किसानों को केसीसी कार्ड रिनुअल व बैंक से लिया गया कर्ज़ को सही जगह उपयोग करने व समय पर वापस करने की सलाह दी। जिससे कि किसानों को अधिक ब्याज ना देना पड़े। अगर बैंक से लिया गया कर्ज सही उपयोग में लाया जाए तो बैंक का लिया हुआ कर्ज की पूरी रकम समय पर आप जमा कर सकते हैं और भविष्य में आपको बैंक द्वारा पुनः कर्ज आपको आसानी से मिल सकता है अपने अपने केसीसी कार्ड को समय रहते रिन्यूवल करा लें जिससे आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे। वही सीएसपी संचालक समीर मोहम्मद , हरवंश सिंह , दीपेंद्र सिंह , रूप सिंह , आर. आर. चौधरी ने किसानों को क्रेडिट कार्ड रिनुअल व Regiligatin व अधिक से अधिक लाभ देने का वादा किया ।
