प्रधान पति ने गरीबों एवं पीड़ितों की ली सुध लोगों ने सराहा:-
![]() |
| इंद्रपाल प्रधान जी |
दिबियापुर /औरैया आपको बताते चलें कि औरैया जनपद के दहगांव ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह पाल ने लगातार हो रही बरसात से हो रहे नुकसान का जायजा लेने गांव में घर घर जाकर लोगों से जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का आश्वाशन दिया साथ ही जिन लोगों के कच्चे मकान बरसात के कारण टूट गए थे उनको भरोसा दिलाया
नियमानुसार शासन एवं प्रशासन से जांच उपरांत पूर्ण रूप से मदद दिलवाई जाएगी और जल्द ही गरीबों को उनका आशियाना मिलेगा साथ ही प्रधान पति ने लोगों को बताया यदि कोई भी व्यक्ति या परिवार आर्थिक तंगी या अन्य किसी भी कारणों से भूखा है तो वह दिन रात किसी भी समय प्रधान एवं प्रधान पति से संपर्क कर सकता है भोजन एवं खाद्यान्न की निशुल्क व्यवस्था तत्काल जरूरतमंद को उपलब्ध करवाई जाएगी ।