दिल्ली से बस द्वारा अपने घर आ रहे युवकों के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बैग, मोबाइल व नगदी लूटी:-
![]() |
| पीड़ित का फाइल फोटो |
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककोर में बस में बेहोशी हालत में मिला युवक बस में यात्रियों के सहयोग से दो आरोपियों को औरैया जालौन चौराहा पर पकड़ा व पब्लिक ने जमकर पीटा जबकि तीन आरोपी भागने में हुए सफल पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली में लाकर उक्त घटना की पूछताछ की व मेडिकल कराया
पीड़ित युवक ने अपना नाम शाहआलम पुत्र यूनुस खान बताया कि वह रा
त्रि 9:00 बजे बदरपुर बॉर्डर से आम्रपाली बस संख्या UP 75 AT 1004 से अपने घर ग्राम चपटा थाना अजीतमल आ रहा था बस में 5 लोग एक साथ चढ़े थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया |
त्रि 9:00 बजे बदरपुर बॉर्डर से आम्रपाली बस संख्या UP 75 AT 1004 से अपने घर ग्राम चपटा थाना अजीतमल आ रहा था बस में 5 लोग एक साथ चढ़े थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया |
युवक ने बताया मुझे और मेरे साथ मे दो और लोग अनस पुत्र बबलू एवं दानिश पुत्र बांकर अली जो कि जालौन के रहने वाले है उनको भी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया यात्रियों द्वारा पीड़ित युवक के घर सूचना देने पर युवक के भाई को बताया गया कि आपका भाई ककोर में बस में बेहोशी हालत में है
पीड़ित युवक के भाई ने आकर ककोर से ले जाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती पीड़ित युवक के भाई ने तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है
- पीड़ित का बयान
सेवा में
श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय औरैया
महोदय,
निवेदन है कि प्रार्थी ग्राम चपटा थाना अजीतमल जिला औरैया का रहने वाला है। प्रार्थी का भाई शाहआलम दिनांक 10.08.2021 को रात्रि 09:00 बजे बदरपुर बार्डर से अपने घर अम्रपाली बस संख्या यू०पी० 75 ए टी 1004 में बैठकर अपने घर आ रहा था पांच अज्ञात व्यक्ति उस बस पर बैठ गये और मेरे भाई शाहआलम को पैप्सी में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और उसका बेग व मोबाईल जिसका नम्बर 9670874971 व 10,000/ रूपये रखे हुये थे जिसको जहर खुरानी के सदस्य निकाल कर ले गये जिसमें दो व्यक्तियों को औरैया के जालौन चौराहे पर बस स्टाफ व अन्य लोगों के सयोग से पकड़ लिया गया और मुझ जानकारी हुयी कि मेरा भाई ककोर के पास बस के अन्दर पड़ा हुआ था जिसकों मुझ प्रार्थी ने जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया प्रार्थी रिपोर्ट को आया है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी की रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे।

