![]() |
| News from Dainik desh morcha |
कानपुर देहात जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना आदि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस मीटिंग में जिलाधिकारी को डा० जतारया ने बताया कि जनपद के निवासियों को समुचित तरीके से वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज सीएचसी, जिला चिकित्सालय आदि केक्सीनेशन केन्द्रों पर लगायी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी लोगों को वैक्सीन लगायी जानी है।
इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवायें। वहीं डा० सुखलाल वर्मा ने बताया कि कल गोल्डन कार्ड करीब 411 बनाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने कम गोल्डन कार्ड बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोल्डन कार्ड
प्रतिदिन कम से कम एक हजार लोगों के बनाये जायें, जिससे कि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। वहीं कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने
सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में प्राप्त करें तथा कन्या सुमंगला योजना अभियान के अभी दो दिन बचे है तथा दो दिन कैम्प लगाकर अधिक से अधिक बालिकाओं के फार्म भराये जायें, जिससे कि बालिकाऐं इस योजना से लाभावित हो सके।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डा० एके सिंह, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट आदि उपस्थित रहे।
